एक और जिन्न ग्रस्त आदमी
जुलाई - 2023, स्थान - जलाल्पुर, अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश
एक व्यक्ति किसी लड़के को लेकर मेरे पास आया। और कहने लगा कि मैं जरा उस लड़के को झाड़ फूंक कर देखूं। यह लड़का पूरी तरह से किसी जिन्न की कैद में है ऐसा प्रतीत हो रहा था। अब मुझे विश्वास और अन्धविश्वास के बीच यात्रा करनी थी। परंतु मैनें पूछ लिया कि जरा ये बताओ कि आपको क्या लग रहा है। लोगों ने कहा कि भूत प्रेत या जिन्न जो भी कह लो वही लग रहा है किसी जानकर व्यक्ति ने कहा है की इस पर जिन्न है।
मैनें सोचा कि देखते हैं क्या है फिर मैनें एक बार टेलीपैथी का प्रयोग कर ये पता लगना चाहा कि इस लड़के का दिमाग कैसा है। दो मिनट में ही पता लग गया कि इस लड़के के दिमाग में भूत प्रेत चुडैल और जिन्न सारे मौजूद हैं। परंतु मुझे तो उसका समाधान निकालना था। इसलिये मैनें उसका ब्रेन एमआरआई रिपोर्ट देखी। रिपोर्ट भी एकदम नॉर्मल थी। फिर क्या था। क्या सचमुच ही कोई जिन्न था। तो क्या मुझे अब किसी जिन्न से टकराना होगा। यदि हाँ तो कैसे? मैं सोंच में डूब गया। हल जरूरी था। मेडिकल रिपोर्ट एकदम ठीक थी। लेकिन लड़का किसी जिन्न के लक्षणों
से युक्त था।
अब चूंकि मैं हमेंशा अन्धविश्वास से दूर रहने की कसम खा चुका हूँ इसलिये हमेशा वैज्ञानिक मान्यताओं को ही प्राथमिकता देता हूँ।
इसलिये मैं किसी जिन्न की उपस्थिति नहीं मान सकता था। लेकिन यह भी तो सच है कि भूत प्रेत और जिन्न जैसी शक्तियां भी अस्तित्व में हैं उनका भी एक लोक है। चाहे कोई माने या न माने। आखिर मैं सिद्धियों और साधनाओं की राहों का भी राही हूँ जहाँ ऐसी शक्तियों के अस्तित्व को पूर्ण अस्तित्व प्रमाणित है।
इस तथ्य को ध्यान में रखकर मैने एक सिद्ध शाबर मंत्र का वाचिक जाप शुरु किया। परिणाम अप्रत्याशित था वह लड़का भड़क उठा और भारी क्रोध में मुझसे लड़ने और मारपीट करने को तैयार हो गया। तो क्या सचमुच में जिन्न था जो की सिद्ध शाबर मन्त्र के कारण व्याकुल हो चुका था!!!
लोग चकित थे कि क्या खूब जिन्न है। अब तो पण्डित जी की खैर नहीं।
लोग देखना चाहते थे कि अब मैं क्या करता हूँ? यहाँ
मैनें कुछ अलग लक्षण भी देखे फिर मैने तुरंत ही उसे कसकर बाँध देने को कहा और जैसे ही उसे लोगों ने बांधा वह बिफर पड़ा। लेकिन मैने तुरंत एक इंजेक्शन उसे लगा दिया। इन्जेक्शन में नींद की दवाई थी इसकारण थोड़ी ही डर में वह लड़का शिथिल पड़ गया।
अब जैसे ही वह लड़का नींद में गहराई में जाने लगा ठीक उसी समय मैंनें एक बार फिर टेलीपैथी का प्रयोग कर दिया और अब परिणाम सामने था। यह लड़का काफी बड़े मानसिक डिप्रेशन का शिकार था। उसके अवचेतन दिमाग में लोगों के द्वारा बार बोलकर भूत प्रेत और जिन्न बैठा दिया गया था।
अब मैनें सबको बता दिया की इस लड़के का इलाज किसी शरीर और साधारण दिमाग के डॉक्टर के पास भी नहीं है।
लोगों नें मुझसे इसका सही इलाज कर देने की विनती की लेकिन मैने उसे दो दिन के बाद आने को कहकर घर भेज दिया।
अब इसका इलाज क्या है ये सोंचना था। रात को जब मैं बिस्तर पर था तब सोंचा कि क्या करूं अचानक मेरे दिमाग में हिप्नोटिज्म का ध्यान आया लेकिन ये भी तो गलत है। हिप्नोटिज्म का प्रयोग करना भी गलत है। लेकिन क्या करता कोई और रास्ता नहीं नजर आ रहा था मुझे।
आज दो दिन बीत गये लोग फिर से आ गये मेरे पास। मैनें उनसे कुछ सामान लाने को बोला। जो कि हिप्नोटिज्म के लिए जरूरी थे। वातावरण को हिप्नोटिक बनाने में करीब दो घन्टे लग गये। फिर लड़के को हिप्नॉटाईज किया गया और उसके अवचेतन मन में यह बात डाली गई कि उसे कोई भूत प्रेत चुड़ैल समस्याएं या जिन्न नहीं है वह पूरी तरह से ठीक है। इस कार्य में करीब आधा घंटा का समय लगा और फिर उस लड़के को हिप्नोटिज्म से बाहर कर दिया गया।
अजीब हल निकला वह लड़का अब पूरी तरह से ठीक था वो भी बिना किसी दवाई के।
फिर भी कुछ दवाएं जो की उन्माद नामक रोग से सम्बंधित है उसे लिखकर दे दिया और 15 दिन खाने को बोला। अब सब ठीक है। उन्माद खत्म हो गया अथवा जिन्न जा चुका। जो भी हो लड़का ठीक था और सब लोग चकित और खुस थे। मुझे और क्या चाहिये था मैं भी सोने के लिए चला गया।
शुभ रात्रि
श्री संतोष दूबे
(परामर्शदाता एवं सलाहकार) Counsellor and Consultant
परिवार एवं रिश्ते, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार एवं व्यवसाय, टेक्नोलॉज़ी, विवाह, मनोरोग, गुप्तरोग, भूत - प्रेत अथवा नकारात्मक ऊर्जा, तंत्र - मंत्र - यंत्र अथवा विशेष ध्वनि ऊर्जा, शारीरिक ऊर्जा क्षेत्र अथवा शरीर औरा एनर्जी, योग एवं योगा, साधना एवं सिद्धियां, जाप - हवन - यज्ञ एवं पूजा - पाठ, कर्मकांड, अध्यात्म एवं प्राण - ऊर्जा, ज्योतिष - रत्न एवं वास्तु
सम्पर्क : बेलवाई, सुल्तानपुर, भारत
फोन : +91 - 9213032623

